मुख्यमंत्री ने पंजाबी समाज के साथ मनाई लोहड़ी
Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को जयपुर में राजस्थान प्रदेश पंजाबी महासभा और राजापार्क व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गोकाष्ठ लोहड़ी महोत्सव में शामिल हुए। वहां उन्होंने लोहड़ी प्रज्वलित कर प्रदेश की समृद्धि एवं उन्नति की कामना की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मौजूद सभी लोगों को लोहड़ी की बधाई देते हुए कहा कि राजस्थान के पंजाबी समुदाय के बीच हर्षोल्लास के साथ इस पर्व को मनाना सौभाग्य की बात है। फसल पकने पर मनाया जाने वाला लोहड़ी का त्योहार सुख एवं समृद्धि का उत्सव है, जिसे सभी आयु वर्ग के लोग उत्साह के साथ मनाते हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाबी समाज सेवा एवं धर्म के कार्यों में अग्रणी रहता है। गरीब-निर्धन परिवारों को चिन्हित कर उनके लिए उचित व्यवस्थाएं समाज के लोगों द्वारा की जाती हैं जो कि अनुकरणीय है। इस अवसर पर विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुन्द आचार्य, रवि नय्यर, चन्द्रमोहन बटवाड़ा समेत पंजाबी समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड