पूर्व आर्मी मैन ने फौजी को 'पाकिस्तान' की धमकी देकर 3 लाख ठगे, आरोपी फरार
मल्टी मिलियन डॉलर प्रोजेक्ट में माइक्रोसॉफ्ट का लाइसेंस दिलाने झांसा देकर भारतीय सेना के जवान से 3 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी की पहचान कर ली है। सरकंडा पुलिस ने इस मामले में आरोपी की मां को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है। यह धोखाधड़ी सेना के एक पूर्व जवान ने ही की, जो वर्तमान में दिल्ली में रहकर ऑनलाइन मार्केटिंग के नाम पर लोगों को झांसे में ले रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम हथनीकला मुंगेली निवासी सोमेश सिंह वर्तमान में भारतीय सेना में सिपाही हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेना में कार्यरत रहने के दौरान उनकी पहचान राजू साहू नाम के जवान से हुई थी। राजू अब सेना की नौकरी छोड़ चुका है और दिल्ली में रहता है। फोन पर संपर्क के दौरान उसने सोमेश को बताया कि वह एक मल्टी मिलियन डॉलर प्रोजेक्ट पर कार्यरत है, वहां योग्य वर्करों की आवश्यकता है।
सोमेश ने सरकारी सेवा में होने की असमर्थता जताई, तो राजू ने किसी रिश्तेदार के नाम से काम करने का सुझाव दिया और विभिन्न लोगों से फोन पर बात कराकर भरोसा दिलाया। इसके बाद दो किस्तों में कुल 3 लाख रुपए आरोपी ने अपनी मां ईश्वरी साहू के खाते में जमा कराए। आरोपी ने यह रकम माइक्रोसॉफ्ट का लाइसेंस दिलाने के नाम पर ली थी, लेकिन बाद में टाल-मटोल करता रहा।
पाकिस्तान से खाते में राशि डालने की धमकी
सोमेश को ठगी का अहसास होने पर उसने आरोपी से जब अपने रुपए मांगे तो वो धमकी तक देने लगा कि ‘पाकिस्तान के अकाउंट से तुम्हारे खाते में पैसा डलवा दूंगा, तुम कहीं के नहीं रहोगे’। सोमेश ने डर और पैसे वापस मिलने की उम्मीद में पहले रिपोर्ट नहीं की, लेकिन बाद में एसएसपी रजनेश सिंह को मामले की जानकारी दी। उनके निर्देश पर सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की मां इमलीभाठा सरकंडा निवासी ईश्वरी साहू (48 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसके खाते में 3 लाख रुपए बेटे राजू ने डलवाया था, जो दिल्ली में ऑनलाइन काम करता है। पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।
आज का राशिफल (1 अप्रैल 2026): जानिए करियर, प्यार और सेहत का हाल
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
बैंक ने तय किया 686 करोड़ का मुआवजा, एपिस्टीन केस की पीड़ितों के लिए राहत
ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
आसमान में मंडराता खतरा: मिडिल-ईस्ट संघर्ष का भारत पर असर