जालौन मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, डिप्टी सीएम ने 5 कर्मियों को किया निलंबित
जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई स्थित मेडिकल कॉलेज में एक गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एक मरीज को गलती से ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया। इस घटना ने मेडिकल कॉलेज के प्रशासन को हिलाकर रख दिया है, जिसके बाद दो डॉक्टरों और तीन नर्सों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, मामले की गहन जांच के लिए एक विशेष जांच कमेटी का गठन किया गया है, जिसे 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के डिकौली गांव निवासी 30 वर्षीय ब्रजेश चौधरी को पेट दर्द और आंतों में सूजन की शिकायत के बाद सोमवार को मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर 7 में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें दो दिन तक अस्पताल में निगरानी में रखने की सलाह दी थी। बुधवार को ब्रजेश के डिस्चार्ज की प्रक्रिया चल रही थी, तभी दो वार्ड बॉय उन्हें जांच के लिए ले जाने के बहाने ऑपरेशन थियेटर में ले गए।
पीड़ित ब्रजेश ने बताया कि उन्हें ऑपरेशन की ड्रेस पहनाई गई और उनके शरीर पर मार्किंग भी की गई। संदेह होने पर उन्होंने लघुशंका का बहाना बनाकर वार्ड में वापस भागने का फैसला किया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने बाद में स्वीकार किया कि यह एक गलती थी। दरअसल, एक अन्य मरीज, जिसकी आंत में गांठ थी, उसका ऑपरेशन होना था, लेकिन वार्ड स्टाफ ने गलती से ब्रजेश को ऑपरेशन थियेटर में पहुंचा दिया।
डिप्टी सीएम ने लिया सख्त एक्शन
घटना की जानकारी डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को मिलने के बाद उन्होंने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। गुरुवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी और डॉ. पुनीत अवस्थी की दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई। प्रारंभिक जांच में दोषी पाए गए डॉ. सुधांशु शर्मा, डॉ. विशाल, और स्टाफ नर्स ऊषा देवी, अमरपाली, और स्नेह प्रभा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
मरीज और परिजनों के बयान होंगे दर्ज
जांच कमेटी अब अगले दो दिनों में मरीज ब्रजेश चौधरी और उनके परिजनों के बयान दर्ज करेगी। परिजनों का आरोप है कि इस घटना में और भी लोग शामिल थे, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
योगी का करिश्मा बरकरार, बड़े-बड़े नेताओं पर भारी पड़ रहे CM
124 वर्षों से दूर वाग्देवी की वापसी पर फिर उठे सवाल, भोजशाला में बढ़ी चर्चा
महिलाओं के लिए ₹3000 महीना, मदरसे पर चला हथौड़ा; सुवेंदु सरकार के बड़े निर्णय
डेथ ओवर्स में राजस्थान की बल्लेबाजी हुई फ्लॉप, दिल्ली ने मैच में की वापसी
आरसीबी के वेंकटेश अय्यर ने खेली दमदार पारी, जश्न ने फैंस का जीता दिल
डायल-112 सेवा का विस्तार, गृहमंत्री अमित शाह ने अत्याधुनिक फॉरेंसिक वैन को किया रवाना
वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद एक्जिम बैंक FY2027 में 10% ऋण वृद्धि पर केंद्रित
ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के लिए गर्व का पल, तुषार कुमार बने सबसे युवा मेयर
किचन और बाथरूम में कॉकरोच से परेशान? अपनाएं ये सस्ता घरेलू तरीका