सीकर में बारिश के आसार
सीकर। यहां पिछले करीब 3-4 दिन बारिश की बेरुखी के बाद अब फिर सीकर को राहत मिलने वाली है। प्रदेश में फिर से मानसून एक्टिव होने जा रहा है। ऐसे में सीकर में से 3-4 दिन बारिश हो सकती है। एसके लिये जयपुर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। सुबह हल्के बादल छाने के साथ धूप निकली है।
सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर सुबह न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा। जबकि इससे पहले यहां न्यूनतम तापमान 25.5 और अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री था। शुक्रवार को जिले के कई इलाकों में मामूली बारिश भी हुई थी। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक एक सितंबर से प्रदेश में मानसून फिर एक्टिव होने वाला है। ऐसे में सीकर सहित प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। केंद्र के द्वारा सीकर में एक सितंबर से आगामी तीन से चार दिन बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में जिले में रामगढ़ शेखावाटी में 5, लक्ष्मणगढ़ में 2, सीकर में 1, दांतारामगढ़ में 2, नेछवा में 2, सीकर ग्रामीण में 3 और फतेहपुर में 3 एमएम बारिश हुई है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही