राजस्थान में आज भी बारिश के आसार
जयपुर । राजस्थान में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर कल पश्चिमी राजस्थान के जिलों में देखने को मिला है। इसके असर से दोपहर बाद जोधपुर, जैसलमेर, चूरू समेत कई जगह आसमान में बादल छाए। तेज हवाएं चलीं। चूरू, जैसलमेर में दोपहर बाद कई जगह हल्की बारिश हुई। मौसम के इस बदलाव से इन जिलों में दिन के तापमान में मामूली गिरावट हुई। मौसम विशेषज्ञों ने आज भी राज्य में उत्तर-पश्चिमी और शेखावटी के कुछ हिस्सों में मेघगर्जना के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर और रिपोर्ट के मुताबिक जैसलमेर में दोपहर बाद कुछ बारिश हुई। चूरू के सरदारशहर एरिया में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
वहीं जोधपुर के आसपास कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम के इस बदलाव से गंगानगर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी में दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में वेर्स्टन डिर्स्टबेंस का प्रभाव रहा, लेकिन पूर्वी जिलों में मौसम साफ रहा। जयपुर, अलवर, सीकर, कोटा, अजमेर, भीलवाड़ा, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर समेत कई जिलों में दिन में धूप रहने से गर्मी रही। जयपुर-सीकर में दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 26.1, अजमेर में 35.8, अलवर में 36.4, करौली में 36.9 और उदयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि राज्य में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर पूर्वी राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र व आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है। आज और कल दो दिन यहां आंशिक बादल छाए रहने और छुटपुट स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।
ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
विधानसभा में आवारा कुत्तों की समस्या पर सरकार से जवाब की मांग
सीमा क्षेत्र में बढ़ी सतर्कता, युवक से गहन पूछताछ जारी
इंदौर मेट्रो के पहले चरण का काम लगभग पूरा, ट्रायल रन के बाद अब सुरक्षा प्रमाणन की बारी
जोधपुर हाईकोर्ट में सुरक्षा अलर्ट, कामकाज किया गया स्थगित
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक