24 से 26 फरवरी तक कई जिलों में बारिश की संभावना
रायपुर । छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। 24 से 26 फरवरी तक प्रदेश के कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई जा रही है। आज शुक्रवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इसके बाद मौसम बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर में स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम बदलेगा। यही कारण है कई आगामी दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि 24 से 26 फरवरी तक हल्की बारिश होने की संभावना है। 24 फरवरी से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। 24 और 25 फरवरी को प्रदेश के बस्तर संभाग, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में बारिश हो सकती है। 26 फरवरी को प्रदेशभर के कई जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं।प्रदेश में नमीयुक्त हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। प्रदेश के उत्तरी और मध्य भागों में अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद फिर से न्यूनतम तापमान में बढ़ने की संभावना है।
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
शंकराचार्य के खिलाफ अपशब्दों पर अखिलेश यादव का तीखा बयान
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय, इन इलाकों में होगी हल्की से मध्यम बारिश
आधार सुधार में मनमानी पर रोक, नए नियम जल्द लागू
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल