कार चार्जिंग सिस्टम और मीटर केबल की जांच जारी
इंदौर| के ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी में हुए भीषण अग्निकांड में लगातार जांच जारी है. मामले में नया अपडेट सामने आया है, जहां इलेक्ट्रिक बोर्ड, मीटर और केबल को जांच के लिए सागर स्थित फॉरेंसिक लैब भेजा गया है. नगर निगम के अधिकारी भवन का निरीक्षण करेंगे, इसके बाद मकान पुगलिया परिवार को सौंपा जाएगा|
सागर फॉरेंसिक लैब में होगी जांच
ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी में कारोबारी मनोज पुगलिया के यहां हुए इस भीषण अग्निकांड की जांच लगातार जारी है. पुलिस ने घर से इलेक्ट्रिक बोर्ड, मीटर केबल, कार चार्जिंग का सर्किट और इलेक्ट्रिक स्विच जब्त कर उन्हें सागर स्थित फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा है, जहां इलेक्ट्रिक पार्ट्स की बारीकी से जांच की जा रही है. इधर, पूरे मामले में अब तक 5 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 3 पड़ोसी और 2 एसडीआरएफ के जवान शामिल हैं|
हादसे पर परिवार ने कहा – चार्जिंग पर नहीं लगी थी गाड़ी
इंदौर अग्निकांड में बिजली कंपनी के अधिकारियाें का दवा था कि इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ था, जिससे घर में आग लग गई. वहीं इस हादसे पर परिजनों का दवा था कि ईवी कार चार्जिंग पर लगी ही नहीं थी. उनका कहना है कि आग बिजली के खंभे से निकली चिंगारी के कारण लगी थी. फिलहाल परिवार के इस दावे की जांच की जा रही है|
हादसे में 8 लोगाें की मौत
18 मार्च को हुए भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत हो गई. जांच में सामने आया था कि घर के बाहर ईवी कार चार्जिंग पर लगी थी, जिसमें शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी. इस हादसे में बिजनेसमैन का तीन मंजिला मकान जलकर खाक हो गया. इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए थे, जिनका इलाज फिलहाल जारी है|
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित