परीक्षार्थियों को अब दो दिन बाद तक मिलेगी नि:शुल्क यात्रा सुविधा
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं के हित में निरंतर कृतसंकल्पित होकर कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आगामी समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी स्तर) में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों को अब परीक्षा दिवस के दो दिन पूर्व एवं दो दिन बाद तक नि:शुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करवायी जाएगी। उल्लेखनीय है कि राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की साधारण एवं द्रुतगामी बसों में राज्य की सीमा के अंदर नि:शुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। साथ ही, परीक्षार्थी को अब निवास स्थल के साथ ही कोचिंग संस्थान अथवा तैयारी स्थल से परीक्षा केन्द्र तक नि:शुल्क यात्रा की शिथिलता प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा परीक्षार्थियों के आवागमन में सहूलियत को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त बसों की भी व्यवस्था की गई है। इस निर्णय से युवाओं को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सुगमता होने के साथ ही आर्थिक राहत मिल सकेगी।
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
अपने ही विभाग के चौकीदार से घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया