मोहन कैबिनेट की पहली बैठक आज जबलपुर में
मुख्यमंत्री डा मोहन यादव करेंगे 409.53 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन, लोकार्पण
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 3 जनवरी को जबलपुर में 409.53 करोड़ रूपये लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण करेंगे। वे 100.66 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 308.87 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 5 बजे कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10.50 बजे रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद 11.15 बजे कानून एवं व्यवस्था पर जबलपुर संभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद 12 बजे वे विकास कार्यों के संबंध में जबलपुर संभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 2.45 बजे जन आभार यात्रा में भाग लेंगे एवं गेरीसन ग्राउंड पर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे।
विकास कार्यों में कौशल विकास, चिकित्सा शिक्षा विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभागों के कार्य शामिल हैं। इनमें बरगी जिला जबलपुर में 03 ट्रेड आईटीआई का भवन निर्माण कार्य, एन.एस.सी.बी. मेडिकल कॉलेज जबलपुर में स्नातक प्रवेश क्षमता 150 से 250 सीटर उन्नयन, शारदा नगर पार्क मे रांझी वन विहार निर्माण कार्य (मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना), रानी अवन्ती बाई वार्ड चग्गर फर्मा कॉलोनी एवं राजुल सिटी से स्वर्ण भूमि मुख्य मार्ग मे एम 30 सीमेंट सडक निर्माण, महाराजा अग्रसेन वार्ड अंतर्गत अहिंसा चौक से वासु डेरी होते हुए साइबर जंक्शन तक एम 30 सीसी रोड, संभाग क्र 14 अंतर्गत महाराजा अग्रसेन वार्ड गरबा स्कीम नं 5/14 में विभिन्न स्थानों पर एम 30 सीसी सड़क निर्माण कार्य समिति, 750 एमएम पाइप लाइन राजुल काम्प्लैक्स आगा चौक से 300 एमएम पाइपलाइन सर्वोदय नगर तक एवं विभिन्न स्थानों पर पाइपलाइनों का कार्य, जबलपुर स्मार्ट रोड फेस 1 (राइट टाउन रोड), जबलपुर स्मार्ट रोड फेस 2 (गोलबाजार रोड) और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल महाविद्यालय जबलपुर में 85 पीजी सीट वृद्धि निर्माण कार्य शामिल हैं।
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
तबादला नीति पर गरमाया सदन, दिलावर-जूली आमने-सामने
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा