तेज रफ्तार ट्रकों की भिड़ंत से जाम हुआ ब्यौहारी-बांधवगढ़ मार्ग
ब्यौहारी थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। इस घटना में दोनों वाहन के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और दोनों ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सड़क के बीचो-बीच हुई इस दुर्घटना ने बांधवगढ़ ब्यौहारी मार्ग में एक घंटे तक जाम लगा दिया।
घटना बांधवगढ़ मानपुर से ब्यौहारी मार्ग पर बसही के पास हुई, जहां दोनों ट्रकों की टक्कर ने सड़क पर यातायात को एक घंटे तक बाधित कर दिया। इससे राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। एक घंटे तक मार्ग में जाम लगा था, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बीच सड़क दोनों ट्रक आमने-सामने भीड़ गए थे। जिसे हटाने में एक घंटे का वक्त लग गया।
पुलिस के अनुसार एक ट्रक मानपुर से आ रहा था, जिसमें रेत लोड थी, जबकि दूसरा ट्रक रेत लेने जा रहा था। अचानक हुई टक्कर के कारण दोनों ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए पुलिस ने जेसीबी समेत अन्य उपकरणों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। जैसे ही सड़क पर से ट्रकों को हटाया गया, यातायात पुनः सामान्य होने लगा। घायल दोनों चालकों का उपचार ब्यौहारी सिविल अस्पताल में चल रहा है। घायल चालकों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं। एक चालक की हालत गंभीर बताई गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत
CJP प्रोटेस्ट पर सियासत तेज, ओवैसी बोले- क्या प्रदर्शन करना अब खतरा माना जाएगा?
संवाद बनाम आंदोलन, CJP प्रदर्शन पर सरकार ने चार बार दिया बातचीत का प्रस्ताव
NEET मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, केंद्र पर पारदर्शिता नहीं बरतने का दावा
फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अय्यर का बड़ा बयान, बेखौफ क्रिकेट खेलने की सलाह
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा फैसला, टीम में हुआ फेरबदल