हैंगिंग ब्रिज के पास बस हादसा, 12 से ज्यादा घायल, तीन की जान गई
कोटा। राजस्थान की कोटा जिले में देर रात को भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां पर फोरलेन पर सवारियों से भरी बस पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 12 से अधिक लोग घायल हो गए। जिनको कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, हादसे में जान गवा बैठे तीन लोगों के शवों को पोस्टमार्टम रूम में रखवाया गया है। इनमें से दो की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। यह हादसा शहर के आर के पुरम थाना इलाके में नया गांव पुलिया के पास हुआ।
अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया
जानकारी में सामने आया कि बस अहमदाबाद से मध्य प्रदेश के ग्वालियर-भिंड की तरफ जा रही थी। इसमें अधिकतर मध्य प्रदेश की सवारियां बैठी हुई थी। यह बस देर रात को हैंगिंग ब्रिज को पार कर नया गांव पुलिया से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और बस डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन पर जाकर पलट गई। इसके बाद मौके पर कोहराम मच गया। सूचना पर आरके पुरम सहित अन्य थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम लगाकर बस में फंसी सवारियों को बाहर निकलना की कोशिश की और एंबुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।
ट्रॉले के चपेट में तीन लोग आ गए
प्रत्यकदर्शीयों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था की बस के केबिन में बैठे कुछ लोग बाहर सड़क पर जा गिरे। इस दौरान दूसरी तरफ से आ रहे ट्रॉले के चपेट में तीन लोग आ गए। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि गनीमत रही की बस दूसरी लाइन पर गिरी अगर इसी तरफ गिरती तो बस पुलिया से नीचे भी गिर सकती थी। वहीं हादसे का कारण बस के सामने अचानक से किसी जानवर के आ जाने का सामने आया है। वहीं हादसे की सूचना के बाद शहर के अस्पतालों को अलर्ट मोड पर कर दिया गया। शहर एसपी तेजस्विनी गौतम भी हादसे की सूचना के बाद तुरंत घटनास्थल पहुंची और मौके की स्थिति को देखा। इसके बाद वह न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भी पहुंची जहां पर उन्होंने घायलों से मुलाकात की। यात्रियों का कहना है कि बस की स्पीड करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की थी। वहीं पुलिस हादसे के कर्म की जांच कर रही है।
महिलाओं के लिए ₹3000 महीना, मदरसे पर चला हथौड़ा; सुवेंदु सरकार के बड़े निर्णय
डेथ ओवर्स में राजस्थान की बल्लेबाजी हुई फ्लॉप, दिल्ली ने मैच में की वापसी
आरसीबी के वेंकटेश अय्यर ने खेली दमदार पारी, जश्न ने फैंस का जीता दिल
डायल-112 सेवा का विस्तार, गृहमंत्री अमित शाह ने अत्याधुनिक फॉरेंसिक वैन को किया रवाना
वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद एक्जिम बैंक FY2027 में 10% ऋण वृद्धि पर केंद्रित
ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के लिए गर्व का पल, तुषार कुमार बने सबसे युवा मेयर
किचन और बाथरूम में कॉकरोच से परेशान? अपनाएं ये सस्ता घरेलू तरीका
अभिषेक बनर्जी समेत कई नेताओं की सुरक्षा घटी, राजनीतिक हलचल तेज
भारत के रक्षा संबंधों को नई दिशा, राजनाथ सिंह का अहम विदेश दौरा
हजारों साल पुरानी खोज ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की दिलचस्पी, दांतों की सर्जरी पर नए संकेत