मुरादाबाद में खाकी को चुनौती! IAS अधिकारी के घर में घुसकर दबंगों ने की अभद्रता, जांच शुरू
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में तैनात एक आईएएस अधिकारी दिव्यांशु पटेल के साथ तीन दबंगों ने अभद्रता की. दबंगों ने उनके घर में घुसकर पहले उन्हें धमकी दी. इसके बाद उन्होंने नगर आयुक्त मुरादाबाद दिव्यांशु पटेल के घर के बाहर हुड़दंग मचाया. हालांकि दिव्यांशु पटेल के आवास पर तैनात होमगार्ड्स ने हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. मुरादाबाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
दरअसल घटना को लेकर नगर आयुक्त के आवास पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने एक शिकायत थाने में दी, जिसमें तीन दबंग के ऊपर आवास में घुसकर नगर आयुक्त मुरादाबाद को देखने की धमकी देने की बात कही गई. हुड़दंग मचाने और धमकी देने की पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है. मुरादाबाद में नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने कई विकास कार्य कराए हैं, जिसके चलते वह कई बार कट्टरपंथियों और असामाजिक तत्वों का निशाना बनते रहे हैं.
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
मुरादाबाद पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले तीनों दबंगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है. आईएएस अधिकारी दिव्यांशु पटेल को इससे पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं. जिसको लेकर इससे पहले सांसद साक्षी महाराज ने आईएएस अधिकारी दिव्यांशु पटेल की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर एक पत्र भी लिखा था. पहले भी बाराबंकी, उन्नाव की पोस्टिंग के दौरान उनके आवास पर संदिग्ध लोग पकड़े गए थे. इसके बाद उन्नाव में बतौर सीडीओ रहते भ्रष्टाचार पर कार्रवाई और ओवैसी की धमकी के बाद खुद सांसद साक्षी महाराज ने अपर मुख्य सचिव गृह से अतिरिक्त सुरक्षा दिलाई थी.
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नाराजगी जाहिर की
अंबेडकर नगर में बुलडोजर कार्रवाई पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक वीडियो पोस्ट कर सरकार पर जमकर निशाना साधा और मुरादाबाद में बतौर नगर IAS आयुक्त दिव्यांशु पटेल को लेकर भी नाराजगी जाहिर की गई थी. अंबेडकर नगर के जलालपुर में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर आईएएस दिव्यांशु पटेल के नाम की चर्चा काफी हुई थी, जिसमें लोगों ने मनगढ़ंत कहानी बनाते हुए आईएएस अधिकारी दिव्यांशु पटेल के दबाव में कार्रवाई की बात कही जा रही थी, जिसमें जांच में लगाए गए तमाम आरोप गलत पाए गए थे.
Ambikapur: ठेकेदारों में नाराजगी, एक ही ठेकेदार को मिला पूरा भुगतान; सफाई कामकाज प्रभावित
छत्तीसगढ़ शराब केस में रिटायर्ड IAS Anil Tuteja को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत
उड़ान से पहले इंडिगो फ्लाइट में बिजली गुल, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
स्वीडन के बाद नॉर्वे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, प्रवासी भारतीयों ने किया स्वागत
दिल्ली के खिलाफ मिली शिकस्त से नाराज दिखी राजस्थान टीम, मैदान पर बढ़ा तनाव
IPL 2026 में प्लेऑफ का रोमांच चरम पर, RCB पहुंची आगे; बाकी टीमों का गणित समझिए
बंगाल की राजनीति में नया विवाद, अभिषेक की संपत्तियों को लेकर दावे तेज
SRH से मुकाबला बना करो या मरो, जानिए कैसे बच सकती है CSK की उम्मीद
IPL 2026 के बीच वैभव सूर्यवंशी पर टिप्पणी से खफा हुए Mohammad Kaif, सामने आई वजह