BSF ने पाकिस्तान की हरकतों को किया बेअसर, 7 करोड़ की हेरोइन की हुई सफाई
जोधपुर: भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर जोधपुर में बीएसएफ ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान बीएसएफ ने पाकिस्तान की नापाक करतूत को नाकाम करते हुए नशे की बड़ी खेप पकड़ी। बीएसएफ ने ड्रोन के जरिए भेजे जा रही 1.6 किलोग्राम हीरोइन बरामद की। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। इससे पहले भी पाकिस्तान ड्रोन के जरिए इस तरह की नापाक हरकतें कर चुका है।
पाकिस्तान की तरफ से देर रात गिराई नशे की खेप
बीएसएफ के आईजी मदनलाल गर्ग ने बताया कि यह नशीली खेप रात करीब 1.30 बजे पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए लाई जा रही थी, जो भारत की सीमा से ढाई किलोमीटर अंदर गिराई गई थी। इस दौरान गश्त कर रहे जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पैकेट को कब्जे में लिया। आईजी गर्ग ने कहा कि पाकिस्तान से ड्रग्स की तस्करी एक बड़ी चुनौती है, खासकर राजस्थान के गंगानगर, बीकानेर और पंजाब मेें, जहां लगातार पाकिस्तान नशे की तस्करी रहा है।
पाकिस्तान की लगातार नापाक हरकतें
बता दें कि पाकिस्तान भारत में लगातार नशे की खेप भेजने की नापाक हरकतें करता रहा है। इससे पहले भी कई बार सीमा सुरक्षा बल ने नशे की खेप को पकड़ा है। इससे पहले मार्च 2025 में भी बीकानेर के चक्र 3 केएएनएम क्षेत्र में बीएसएफ ने 3 किलोग्राम हीरोइन बरामद की। जिसकी लागत 15 करोड़ रुपए थी। इस बीच सीमा सुरक्षा बल भी नशे की तस्करी पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसमें बीएसएफ के पास एंटी ड्रोन सिस्टम कारगर साबित हुआ है, जो पाकिस्तान की तरफ से आने वाले ड्रोन को पल में मारकर गिरा देता है।
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ