बोनी कपूर ने की बेटे अर्जुन कपूर की तारीफ, कहा ......
निर्माता बोनी कपूर इन दिनों अपनी प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'मैदान' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी, जिसका प्रमोशन जोर-शोर से जारी है। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान बोनी कपूर ने एक साक्षात्कार में बेटे अर्जुन कपूर को लेकर बातचीत की। उन्होंने अपनी पहली पत्नी मोना शौरी से अलग होने के वक्त को याद करते हुए अर्जुन को परिवार का सबसे मजबूत सदस्य करार दिया। साथ ही अभिनेता के करियर को लेकर भी बातचीत की।
साक्षात्कार में बोनी कपूर ने कहा, 'मुझे लगता है कि वह परिवार में सबसे मजबूत है। हालांकि, जहां तक जिंदगी और करियर का सवाल है। वह फिलहाल उसके लिए उतार-चढ़ाव भरा है। किसी तरह की उथल-पुथल से गुजर रहे हैं'। बातचीत के दौरान बोनी ने दावा किया कि वे एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं और उनका सितारा भी बुलंद होगा।
साक्षात्कार में बोनी कपूर ने माना कि अर्जुन ने माता-पिता का तलाक और फिर अपनी मां के निधन की कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन इसके बावजूद वह उन्होंने मजबूती दिखाई। बोनी ने कहा, 'मैं मोना से अलग हो गया था, इसका खामियाजा उसे अपने स्कूल में भुगतना पड़ा। इसके बाद उनकी मां का निधन हो गया, जो एक बहुत मुश्किल दौरा था'।
वहीं, अर्जुन के करियर को लेकर बोनी ने कहा, 'अर्जुन में मजबूत बने रहने और खुद को संभालने की ताकत है। इतनी कठिनाई झेलने के बाद उसकी कुछ फिल्में नहीं चलीं, जो एक झटका है, लेकिन उसने खुद को संभाला और असफलताओं के बीच खुद को मजबूत बनाए रखा है। अर्जुन को बस एक सही मौका का इंतजार है। उसने कुछ गलत चुनाव किए हैं, लेकिन उसका समय आएगा'।
गौरतलब है कि अर्जुन निर्देशक रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर खान और जैकी श्रॉफ भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वे वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के साथ नो एंट्री 2 में भी दिखाई देंगे।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल