बम की आशंका बनी अफवाह, बांदीकुई पर अलार्म बजा—डबल डेकर ट्रेन रोककर जांच
बीती रात बांदीकुई जंक्शन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से जयपुर जा रही डबल डेकर ट्रेन में एक लावारिस बैग ने सबके होश उड़ा दिए। रात करीब 8 बजे ट्रेन जैसे ही स्टेशन पर रुकी, टीटी टिकट चेकिंग में जुटे थे। तभी उनकी नजर एक लावारिस बैग पर पड़ी। पूछताछ की, लेकिन बैग का कोई मालिक सामने नहीं आया।
टक-टिक की आवाज से फैली दहशत
बैग से टिक-टिक की आवाज ने तो स्टेशन पर सनसनी मचा दी। आनन-फानन में जयपुर रेलवे मुख्यालय को सूचना दी गई। बस फिर क्या, बांदीकुई स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एहतियातन ट्रेन का डिब्बा खाली कराया गया, स्टेशन पर खड़ी दूसरी गाडिय़ों को तुरंत रवाना कर दिया गया। बाद में ट्रेन को रवाना किया। और बैग को बाहर निकाला। यात्रियों को स्टेशन से दूर हटाया गया और पुलिस ने ट्रेन को सुरक्षा घेरे में ले लिया। चैकिंग के बाद ट्रेन को रवाना किया।
हर कोई सहमा-सहमा नजर आया
इस घटना से स्टेशन पर हर कोई सहमा-सहमा नजर आया। लोग ये सोचकर डर गए कि कहीं बम तो नहीं। करीब ढाई घंटे की दहशत के बाद जयपुर से बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। जब बैग की जांच की गई, तो सारा डर निकला एक अलार्म घड़ी थी। जी हां, वो टिक-टिक कोई बम नहीं, बल्कि घड़ी की आवाज थी। इसके बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और हंसी-मजाक के साथ माहौल हल्का हो गया।
याद रहेगी ये रात
अब सवाल ये है कि आखिर वो बैग किसका था और उस घड़ी ने इतना हंगामा क्यों मचाया? खैर, बांदीकुई जंक्शन की ये रात तो लोगों को लंबे वक्त तक याद रहेगी।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह