गैंस टैंकर में हुआ ब्लास्ट 9 की मौत, 35 से ज्यादा लोग घायल
सीएम ने घटना पर जाकर ली जानकारी, भजनलाल ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 1 लाख रुपए
जयपुर । जयपुर के भांकरोटा क्षेत्र में शुक्रवार अल सुबह एक गैस टैंकर में ब्लास्ट के बाद लगी आग की घटना में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि, 35 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं हादसा डीपीएस कट के पास उस समय हुआ जब एक ट्रक ने सीएनजी गैस से भरे टैंकर को टक्कर मार दी. इसके बाद गैस टैंकर में ब्लास्ट हो गया. हादसे बाद आग देखते ही देखते अन्य वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संवेदना व्यक्त करते हुए आर्थिक सहायता की घोषणा की है. सीएम ने मृतकों को 5 - 5 लाख और घायलों को एक - एक लाख रुपए की आर्थिक राशि देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस टैंकर में आग लगने की घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद एवं हृदयविदारक है अथाह शोक की इस घड़ी में हमारी सरकार द्वारा मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपए और घायलों को 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने का निर्णय लिया गया है. इसके अतिरिक्त, घायलों के समुचित और त्वरित उपचार को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सीएनजी गैस टैंकर में विस्फोट के बाद आसपास के क्षेत्र में आग ने विकराल रूप ले लिया. करीब 40 से ज्यादा वाहन चपेट में आ गए. बड़ी मस्कत के बाद कई दमकलों ने आग पर काबू पाया. घटना के बाद पुलिस ने इस हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिन पर लोग जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. पुलिस की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 9166347551, 8764688431, 7300363636 हैं। घटना की जानकारी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह पहले एसएमएस अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की. साथ ही अस्पताल प्रशासन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दिशा निर्देश जारी किए. इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भांकरोटा स्थित घटनास्थल पर भी पहुंचे थे. जहां पर उन्होंने मौका मुआयना किया और घटना की स्थिति के बारे में जानकारी ली. इस दौरान सीएम भजन लाल शर्मा ने भविष्य में इस तरह की घटना नहीं हो इसको लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए भी कहा. सीएम के साथ उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम भी मौके पर घटना की जानकारी लेने पहुंचे थे।
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स