भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा ने पीएम मोदी को बताया मुख्यमंत्री
शाहपुरा । गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उनकी जुबान फिसल गई। इस घटना के वायरल वीडियो में विधायक मीणा सोशल मीडिया पर हंसी के पात्र बन गए हैं। राजस्थान में शाहपुरा जिले के जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह हुआ। इस दौरान जहाजपुर से भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा की जुबान फिसल गई। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बता दिया। उनकी फिसली जुबान से निकले इन शब्दों ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल कर दिया है।
गोपीचंद मीणा ने कहा कि अब प्रदेश में हमारी सरकार है जसपुर क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने प्रदेश का मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बता दिया फिर जब उनको ज्ञात हुआ तब सॉरी बोलते हुए वापस प्रदेश का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बताया और कहा कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में नए विकास के आयाम स्थापित किये जा रहे हैं। शाहपुरा जिले की जहाजपुर उपखंड मुख्यालय पर उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह नेहरू पार्क मे आयोजित हुआ था। इस मुख्य समारोह में भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा सहित क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी व जन प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। जहां जहाजपुर उपखण्ड अधिकारी ने ध्वजारोहण किया। साथ ही मार्च पास्ट, व्यायाम प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अंत में मुख्य अतिथि भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया था।
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
FSL रिपोर्ट में जहर नहीं मिला, मेडिकल बोर्ड करेगा अंतिम घोषणा