₹32 हजार का एक जग! स्टील जग की खरीदी पर मचा बवाल, बीजेपी ने दर्ज कराई शिकायत
भाजपा भाटापारा विधानसभा के शहर मंडल, ग्रामीण मंडल और निपनिया मंडल ने शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के खिलाफ वॉटर जग खरीदी को लेकर कथित भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में शहर, ग्रामीण थाना और निपनिया पुलिस चौकी में अलग-अलग आवेदन सौंपे गए।
‘जनजातीय मुख्यमंत्री का कमीशन’ जैसे शब्द पर विवाद
भाजपा मंडल अध्यक्षों ने बताया कि दीपक बैज ने 15 और 16 जुलाई को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वाटर जग खरीदी को लेकर जो जानकारी साझा की, वह तथ्यहीन और भ्रामक है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया।
भाजपा नेताओं ने यह भी कहा कि कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को लेकर ‘जनजातीय मुख्यमंत्री का कमीशन’ जैसे शब्दों का प्रयोग करना पूरी तरह अनुचित है और इससे सामाजिक सद्भाव को ठेस पहुंचती है। उन्होंने मांग की कि सोशल मीडिया पोस्ट और उसे संचालित करने वाले व्यक्तियों पर विधि समत कार्रवाई की जाए।
क्या है मामला?
कांग्रेस ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (पूर्व ट्विटर) पर दावा किया था कि बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के आदिवासी छात्रावासों में एक वाटर जग 32,000 रुपये में खरीदा गया, और कुल 160 जगों के लिए 51 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। वहीं, आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त ने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई खरीदी न हुई है, न भुगतान, और यह जानकारी पूर्णत: भ्रामक है।
ये रहे उपस्थित
शहर मंडल अध्यक्ष योगेश अनंत, ग्रामीण पवन वर्मा, निपनिया मंडल अध्यक्ष मथुरा यदु, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील यदु, महाबल बघेल, मोहन बांधे, अविनाश शर्मा, गोपाल देवांगन, उमाशंकर वर्मा, ठाकुर राम साहू, आशीष टोडर, पीलू वर्मा, राजेश पटेल, बृजेश निषाद सहित महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अन्य पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संया में मौजूद थे।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह