बिहार में अखिलेश यादव के चुनाव प्रचार करने पर भूपेन्द्र चौधरी ने उठाया सवाल
प्रयागराज । भारतीय जनता पार्टी की उप्र इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बिहार विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के प्रचारक की भूमिका पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की पार्टी बिहार में चुनाव नहीं लड़ रही है और उनका कोई प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में नहीं है तो वह वहां क्यों जा रहे हैं, इसकी ज्यादा जानकारी मीडिया को हो सकती है। उन्होने कहा है कि भाजपा बिहार में एनडीए गठबंधन में नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी बिहार में दी है। चौधरी ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ जहां बिहार में स्टार प्रचारक हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सह प्रभारी के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी पार्टी के चुनाव प्रबंधन और बूथ मैनेजमेंट का काम बिहार में कर रहे हैं।
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
तबादला नीति पर गरमाया सदन, दिलावर-जूली आमने-सामने
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला