भारतीय किसान संघ करेगा शक्ति प्रदर्शन
जयपुर । बारां में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने कल यानी 8 जनवरी को होने जा रहे प्रदर्शन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं. कल संघ शक्ति प्रदर्शन करेगा. प्रांत अध्यक्ष शंकर लाल नागर का कहना है की किसानों की समस्याओं के समाधान का एक मात्र रास्ता आंदोलन है। उन्होंने कहा कि जिले की समस्याओं को लेकर हमने कितनी ही बार ज्ञापन देकर वार्ता का प्रयास किया है। धरना प्रदर्शन भी किए लेकिन सरकार व प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी मजबूर होकर हमने आंदोलन का रास्ता पकड़ा है.उन्होंने किसानों की समस्याएं गिनाते हुए कहा कि परवण वृहद सिंचाई परियोजना कम बजट के अभाव में लंबे समय से लटक रहा है. ईआरसीपी की महत्वाकांक्षी योजना के लाभ से बारां जिले के शाहाबाद किशनगंज नाहरगढ़ छबड़ा क्षेत्र के कई गांव वंचित है. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में विसंगति है. समर्थन मूल्य पर खरीद के नाम पर मात्रा का प्रतिबंध लगा दिया जाता है. नहरी क्षेत्र में खेतों से बरसाती पानी निकासी के लिए ड्रेनें नहीं है. सिंचाई में दिन में बिजली मिले, गणेशगंज लिफ्ट की मोटरों की क्षमता बढ़ाई जाए, बारां धानमंडी के परिसर का विस्तार हो, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक चीनी लहसुन अन्य देशो के रास्ते से भारत आने से रोकें. ऐसी कितनी समस्याओं के निराकरण के लिए हमने अनेकों बार ज्ञापन देकर शासन व प्रशासन को चेताया है. बावजूद इसके भी समाधान न होने पर अब आंदोलन करना अब हमारी मजबूरी है. जिलाध्यक्ष अमृत छजावा ने बताया कि 8 जनवरी को शक्ति दर्शन कार्यक्रम में जिले के हर कौने से किसान आएंगे, जो धानमंडी में इक_े होगें, जहां सभा होगी. इसके बाद रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे।
सफलता की इबारत: वाटरशेड योजना ने बदली किसान छबी लाल की तकदीर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
सम्राट विक्रमादित्य अंतर्राष्ट्रीय सम्मान के लिए 20 मई तक नामांकन आमंत्रित
कोसमी में सफल बोर खनन से दूर हुआ जल संकट, ग्रामीणों के चेहरे खिले!
सुशासन तिहार बना भरोसे और राहत का माध्यम
उज्जैन की जनता सिंहस्थ संबंधी कार्यों में सहयोग कर पेश कर रही हैं नई मिसाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आदि उत्सव जनजातीय गौरव, संस्कृति और उद्यमिता का है अदभुत संगम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शीघ्र ही होगा जीवनदायिनी तांदुला नदी का कायाकल्प
पायलट एवं फॉलो गाड़ियों का उपयोग बंद कर दिया सादगी
गुरुदेव के आशीर्वाद से ही सनातन और सत्य मार्ग का अनुसरण करने की प्रेरणा मिलती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव