टीम इंडिया की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीत पर, BCCI ने किया कैश प्राइज की घोषणा
BCCI: भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया था. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया था. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के लिए खजाना खोला है. BCCI ने पूरी टीम के लिए कैश प्राइज की घोषणा की है. यह रकम खिलाड़ियों के साथ-साथ कोच और सपोर्ट स्टाफ को भी मिलेगी. BCCI ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी.
खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और चयन समिति को मिलेगा इनाम
BCCI ने अपनी ऑफीशियल वेबसाइट के जरिए कहा, ''भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया की जीत पर 58 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है.'' प्राइज मनी खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ, चयन समिति के सदस्यों को भी मिलेगा.
भारत का फाइनल में ऐसा रहा था प्रदर्शन
टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था. उसने इसके बाद फाइनल में भी कमाल का प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 251 रन बनाए थे. इस दौरान डेरिल मिशेल ने 63 रनों की पारी खेली थी. इसके जवाब में भारत ने 49 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया था. फाइनल में रोहित ने 76 रनों की शानदार पारी खेली थी. श्रेयस अय्यर ने 48 रनों का योगदान दिया था.
चाहत में पागलपन या सोची-समझी साजिश? मर्डर केस में बड़ा खुलासा
शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार
CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, जानें BJP-कांग्रेस से कौन से नाम हैं आगे
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ से होकर चलेंगी ये 15 होली स्पेशल ट्रेनें, जानें किन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज
महाकाल की आरती में शामिल होने के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
CG – सेंट्रल जेल में कैदी ने हंसिया से काटा खुद का गला, मचा हड़कंप…..इस मामले में काट रहा है सजा…..
आपसी दुश्मनी या अनसुलझे विवाद… पेट्रोल छिड़ककर युवक को जिंदा जलाया, वारदात सुन कांप उठी रूह
ED: अनिल अंबानी को 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया, धन शोधन के मामले में होगी पूछताछ
पढ़ाई की टेंशन या फिर कुछ और… 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वीडियो कॉल में कर रही थी इस सख्स से बात
राहुल गांधी के मनाने के बाद भी नहीं माने भूपेन बोरा? भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज