पासवर्ड रिसेट करके बैंक के अधिकारियों ने की करोड़ की धोखाधड़ी
जयपुर/भोपाल। साइबर ठगी के एक मामले में राजस्थान पुलिस ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। मध्य प्रदेश पुलिस ने भी साइबर क्राइम के मामले में एक अंतर्राष्ट्रीय गिरोह को अपनी गिरफ्त में लिया है। 1000 करोड़ से अधिक धोखाधड़ी और साइबर क्राइम के मामले की जांच राजस्थान और मध्य प्रदेश की पुलिस मिलकर कर रही है। मध्य प्रदेश के इंदौर में आईसीआईसीआई बैंक के तीन रिलेशन शिप मैनेजरों को साइबर क्राइम पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। यह बैंक के सॉफ्टवेयर में अकाउंट के साथ धोखाधड़ी करके पासवर्ड को रिसेट कर देते थे। पासवर्ड रिसेट करने के बाद यह खातों से बड़ी रकम निकालकर साइबर क्राइम कर रहे थे। कई राज्यों के कारोबारियों के साथ इसी तरह से बैंक अधिकारियों ने साइबर क्राइम किया है।
पुलिस की जांच में यह पता लगा है, बैंक के अधिकारी सॉफ्टवेयर में लागिन करके फॉरगेट पासवर्ड का ऑप्शन डालते थे। इस ऑप्शन के बाद बैंक के सर्वर से नया ओटीपी जनरेट कर लिया जाता था। बैंक के अधिकारी इस तरह अपने ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी कर रहे थे।
राजस्थान और मध्य प्रदेश की पुलिस आपस में जानकारी साझा करके साइबर ठगी को रोकने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। पहली बार पुलिस को बैंक अधिकारियों की इस धोखाधड़ी में शामिल होने की जानकारी मिली है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
महंगाई (इंफ्लेशन) और GDP ग्रोथ पर विस्तार से चर्चा
जाम से निजात नहीं, चालान काटने पर ज्यादा ध्यान—उठे सवाल
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
आजीविका के लिए प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
बिजली विभाग के कर्मियों के काम के बोझ को कम करना लक्ष्य
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान