बीए की छात्रा का गांव में 2 साल तक रिश्तेदार ने किया देहशोषण
अलवर । राजस्थान में अलवर जिले के एक गांव में बेचलर ऑफ आर्ट (बीए) एक गांव में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा का दो साल तक रिश्तेदार ने देहशोषण किया है। इस मामले में रैणी थानाधिकारी प्रेमलता वर्मा ने बताया कि एक गांव की युवती ने मामला दर्ज करवाया है कि 22 अप्रैल 2022 को घर में शादी थी। शादी में आरोपी रिश्तेदार भी शामिल हुआ था। घर पर नहाते समय आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार पीड़िता के घर पर ही दुष्कर्म किया।
इसके साथ ही आरोपी ने घटना के बारे में किसी को जानकारी देने पर भाई को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता 9 अप्रैल 2024 को अपने घर से कॉलेज जा रही थी तब आरोपी अपने साथियों के संग मिलकर रास्ते में से उसका जबरदस्ती अपहरण कर लिया। आरोपी ने पीड़िता को कार में ही जबरदस्ती कोल्ड ड्रिंक पिलाई। उसको पीने के बाद पीड़िता को चक्कर आ गए और वो बेहोश हो गई। जब उसको होश आया तो आरोपी पीड़िता को गाजियाबाद दिल्ली लेकर गए। वहां उन्होंने कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए। वहीं रिश्तेदार ने अश्लील वीडियो बनाया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी पीड़िता का अपहरण करके उसे अपने साथ दिल्ली, गाजियाबाद और जयपुर लेकर गया और वहां अलग-अलग होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान किसी तरह से पीड़िता ने फोन करके मामले की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद उसी दिन आरोपी पीड़िता को गाजियाबाद से रात को जयपुर लेकर आ गया। जयपुर में राधा पैलेस नाम की एक होटल में कमरा लिया। वहां रात को आरोपी ने कई बार पीड़िता के साथ बलात्कार किया। 25 अप्रैल को 2024 को आरोपी पीड़िता को कमरे में बन्द कर चला गया। लेकिन आरोपी का फोन गलती से कमरे में छूट गया। इस पर पीडिता ने अपने पिता को फोन कर सारी घटना की जानकारी दी। इस सूचना पर घरवाले पीड़िता के पास जयपुर होटल में पहुंचे और जयपुर से उसको लेकर आए घर जाकर पीड़िता ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी। रैणी थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच डीएसपी राजगढ़ कर रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया। साथ ही बयान दर्ज किए गये हैं। पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है।
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव