खुले नाली के गड्ढे में गिरा ऑटो-नागरिकों में आक्रोश
कोरबा, कोरबा जिला अंतर्गत टी.पी. नगर के नए बस स्टैंड के समीप मुख्य मार्ग पर स्थित एक खुला नाली गड्ढा क्षेत्रवासियों और राहगीरों के लिए बड़ी मुसीबत बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप लगाते हुए कहना है कि इस गड्ढे को अब तक न तो ढका गया है और न ही इसके चारों ओर किसी प्रकार की बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों बसें और वाहन गुजरते हैं, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती हैं।
जानकारी के अनुसार जिले में आयी अचानक बारिश उपरांत खतरा और बाद गया, उसमे एक ऑटो गड्ढे में गिर गया। बताया जा रहा हैं की अचानक हुई बारिश के कारण नाली में पानी भर गया, जिससे गड्ढा पूरी तरह ढंक गया और नजर नहीं आया। इसी दौरान एक ऑटोचालक का वाहन उसमें गिर गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को हल्की चोटें आईं।स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का आरोप लगाते हुए कहना है कि इस गड्ढे के चलते आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यह लापरवाही किसी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। नागरिकों ने मांग करी है कि तत्काल उक्त गड्ढे को ढंके या वहां बैरिकेडिंग व चेतावनी बोर्ड लगाए, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस