पिस्तौल की नोक पर ज्वेलर्स के घर में घुसकर लूट का प्रयास
पाली जिले में सोमवार को एक बदमाश ने पिस्तौल की नोक पर ज्वेलर्स के घर में घुसकर लूट का प्रयास किया। इस दौरान वहां एक अन्य महिला के पहुंचने और चिल्लाने पर एकत्र हुई भीड़ ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने ज्वेलर की पत्नी को घर में अकेला देखकर उसके सिर पर एयरगन तानकर धमकाया और जेवरात एवं पैसे मांगे। इतना ही नहीं बदमाश महिला पर बैठ गया और उसका गला दबाने लगा।
इस दौरान पड़ोस की एक महिला वहां आ गई, और बदमाश को देखकर जोर से चिल्लाई। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और उन्होंने तत्परता दिखाते हुए बदमाश को पकड़ लिया।यह घटना कोतवाली थाना इलाके की बापूनगर कॉलोनी की है। एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी प्रवीण सिंह (37) अहमदाबाद के नवरंगपुरा का रहने वाला है। पकड़े जाने के बाद पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उसने बताया कि वह गत 15 दिनों से इस वारदात की साजिश रच रहा था।
हेमावास में है ज्वेलर की दुकान
पाली से 10 किलोमीटर दूर हेमावास गांव में ज्वेलरी शॉप चलाने वाले कैलाश सोनी की पत्नी गुंजन घर में अकेली थी। पति दुकान पर थे और बच्चे स्कूल गए थे। इसी दौरान बदमाश प्रवीण सिंह घर पहुंचा। उसने कहा कि आपके पति को रुपये देने हैं और 500 के नोटों की गड्डी दिखाई। जैसे ही महिला ने गेट खोला, बदमाश धक्का देकर अंदर घुस गया।
गन दिखाकर दी मारने की धमकी
बदमाश ने महिला को नीचे गिराकर उसका गला दबाना शुरू कर दिया। गहने और रुपए मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी। एयरगन निकालकर डराने लगा। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए कहा कि यह नकली पिस्टल है, मैं नहीं डरती। शातिर बदमाश ने बच्चों के नाम लेकर भी धमकाया। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली कल्पना अपने बच्चों को खोजते हुए वहां पहुंची। उसने देखा कि बदमाश गुंजन पर बैठा है और एयरगन तान रखी है। कल्पना के चिल्लाने से मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। बदमाश छत पर भागा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया।
नागरिकों ने की पिटाई
सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक मोहल्ले के लोगों ने बदमाश के हाथ बांध दिए थे और उसकी पिटाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। आरोपी को मोहल्लेवासियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा है। उससे पूछताछ जारी है, उसके पास मिली पिस्टल नकली है। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से पहले इस घर की रेकी की थी।
...अनिल विश्नोई, कोतवाल, पाली
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत
CJP प्रोटेस्ट पर सियासत तेज, ओवैसी बोले- क्या प्रदर्शन करना अब खतरा माना जाएगा?
संवाद बनाम आंदोलन, CJP प्रदर्शन पर सरकार ने चार बार दिया बातचीत का प्रस्ताव
NEET मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, केंद्र पर पारदर्शिता नहीं बरतने का दावा
फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अय्यर का बड़ा बयान, बेखौफ क्रिकेट खेलने की सलाह
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा फैसला, टीम में हुआ फेरबदल
ग्वालियर में खुलेगा उद्योगों का नया रास्ता, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन से बढ़ेंगे रोजगार
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने रखा सरकार का पक्ष
62% तक रिटर्न की उम्मीद, मोतीलाल ओसवाल ने इन 5 शेयरों को बताया खरीदारी लायक