विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किए केदारनाथ के दर्शन
जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अपने उत्तराखंड प्रवास के दौरान गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान केदारनाथ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने राजस्थान सहित समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं कल्याण की कामना की।
श्री देवनानी ने बाबा केदारनाथ के समक्ष राष्ट्र की उन्नति, सामाजिक समरसता, जनकल्याण एवं विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम केवल एक तीर्थस्थल नहीं, बल्कि सनातन आस्था, तप, त्याग और आध्यात्मिकता का स्थल है, जहां पहुंचकर प्रत्येक श्रद्धालु को अद्भुत आत्मिक शांति एवं ऊर्जा का अनुभव होता है।
श्री देवनानी ने कहा कि हिमालय की गोद में स्थित बाबा केदारनाथ का पावन धाम भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा का जीवंत प्रतीक है। यहां की दिव्यता और अलौकिक वातावरण श्रद्धालुओं को अध्यात्म से जोड़ने का कार्य करता है।
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
संसद में नहीं थम रहा बवाल, राज्यसभा 3 बजे तक टली, लोकसभा में भिड़े सत्ता-विपक्ष
सदन में हंगामा और धक्का-मुक्की, डाकबंगला पथराव पर जमकर भिड़े विधायक
राजनांदगांव पहुंचा 7500 KM कांवड़ यात्रा का कारवां, रोहित का संकल्प जानकर रह जाएंगे हैरान
आखिरी फिल्म के लिए विजय ने मांगी बंपर फीस, स्टारकास्ट की सैलरी लिस्ट वायरल
सियार का कहर! घर में घुसकर सात लोगों पर हमला, पूरे इलाके में भय का माहौल