विधानसभा अध्यक्ष ने निवास पर की जनसुनवाई
जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपने निवास स्थान पर जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना। इस दौरान काफी संख्या में लोग उनसे मिलने के लिए पहुंचे। आमजन ने विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी परिवेदनाएं उनके समक्ष रख कर निस्तारण कराने का अनुरोध किया। उन्होने अधिकारियों को आमजन की परिवेदनाओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में शहर से जुड़ी सैकड़ों समस्याएं आमजन की ओर से प्रस्तुत की गई। देवनानी ने इन समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित महकमों को निर्देशित किया। जनसुनवाई के दौरान आवास पर पेयजल की आपूर्ति्त, बिजली आपूर्ति, सडक़ के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में आए प्रत्येक परिवादी की समस्याओं को धैर्य पूर्वक सुना।
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान