बाड़मेर के आदतन अपराधी की गिरफ्तारी से मची हलचल
जयपुर|राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक बार फिर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पचपदरा निवासी 68 वर्षीय बरकत खान उर्फ बाबू को पुलिस ने एक बार फिर गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि बरकत खान के खिलाफ यह 50वां आपराधिक मामला है। उसके खिलाफ पहला केस साल 1984 में दर्ज हुआ था। लंबे आपराधिक इतिहास के बाद अब वह एक बार फिर जेल जाने की तैयारी में है। आखिर अब बरकत ने कौन सा कांड किया कि उसे जेल भेजा जा रहा है?
मंदिर में 1 महीना में 2 बार चोरी
शेरगढ़ के पास सोइनत्रा गांव स्थित आशापुरा माताजी मंदिर है। यहां पिछले एक महीने के भीतर दो बार चोरी की वारदात हो चुकी है। ताजा घटना में चोर मंदिर की तिजोरी से करीब 25 हजार रुपये नकद, माइक्रोफोन सेट, एलईडी टीवी और चांदी का छत्र लेकर फरार हो गया था। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से गांव में दहशत का माहौल बन गया था। ग्रामीण रात-रात भर जागकर पहरा देने को मजबूर हो गए।
बरकत खान ने की थी मंदिर में चोरी
गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने रात्रि गश्त तेज कर दी। इसी दौरान पुलिस ने मंदिर परिसर के आसपास संदिग्ध रूप से घूम रहे एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान बरकत खान उर्फ बाबू के रूप में हुई। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का कुछ सामान भी बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
10 साल से ज्यादा जेल में काट चुका है सजा
थाना प्रभारी के मुताबिक, आरोपी आदतन अपराधी है। वह 10 साल से अधिक समय जेल में बिता चुका है। हाल ही में वह अजमेर जेल से फरार हुआ था और इसके बाद से फरारी काट रहा था। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से उसके अन्य साथियों और पुराने मामलों को लेकर भी अहम जानकारियां मिल सकती हैं।
पुलिस सतर्क, निगरानी बढ़ाई
घटना के बाद इलाके में पुलिस ने गश्त और निगरानी बढ़ा दी है। संदिग्ध लोगों पर खास नजर रखी जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
तबादला नीति पर गरमाया सदन, दिलावर-जूली आमने-सामने
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला