14 जनवरी को मनाया जाएगा सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस
जयपुर । सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस का आयोजन इस वर्ष एयर फ़ोर्स स्टेशन जोधपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री, चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ, एयरफ़ोर्स मुख्यालय और साउथ वेस्टर्न एयर कमांड के वरिष्ठ अधिकारियों सहित राजस्थान सरकार के गणमान्य मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में एक हजार से अधिक पूर्व सैनिक भी हिस्सा लेंगे।
उल्लेखनीय है कि सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस प्रतिवर्ष 14 जनवरी को मनाया जाता है। वर्ष 1947 के युद्ध में भारतीय सेना को जीत दिलाने वाले पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल जनरल के.एम करियप्पा इसी दिन वर्ष 1953 में औपचारिक रूप से सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। यह दिन देश के पूर्व सैनिकों के सम्मान के लिए समर्पित है। पूर्व सैनिक दिवस का आयोजन देश के लिए सर्वोच्च बलिदान तथा नि:स्वार्थ रूप से देश की सेवा करने वाले सेवानिवृत्त, सेवारत और नायकों के स्मरण और उनका सम्मान करने के लिए किया जाता है।
शंकराचार्य के खिलाफ अपशब्दों पर अखिलेश यादव का तीखा बयान
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
आधार सुधार में मनमानी पर रोक, नए नियम जल्द लागू
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश