एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी और ओपनएआई के बीच पार्टनरशिप की घोषणा
सैन फ्रांसिस्को । अमेरिका में एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी (एएसयू) और ओपनएआई ने चैटजीपीटी को कक्षाओं में लाने के लिए पार्टनरशिप की घोषणा की है। ओपनएआई के साथ सहयोग करने वाली यूनिवर्सिटी पहली एजुकेशन इंस्टिट्यूशन बन गई है।
फरवरी से शुरू होकर, एएसयू चैटजीपीटी एंटरप्राइज के इनोवेटिव उपयोगों को लागू करने के लिए फैकल्टी और कर्मचारियों से आवेदन आमंत्रित करेगा। इसमें तीन प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं, छात्रों की सफलता को बढ़ाना, इनोवेटिव रिसर्च के लिए नए रास्ते बनाना और आर्गेनाइजेशनल प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना।
एएसयू के मुख्य सूचना अधिकारी लेव गोनिक ने कहा, एडवांस एआई क्षमताओं तक पहुंच प्रदान कर ये टूल्स लोगों को बराबरी का मौका दे रहे हैं, जिससे लोगों और आर्गेनाइजेशन्स को क्रिएटिव और इनोवेशन प्रयासों के लिए एआई की पावर का उपयोग करने की अनुमति मिल रही है। एएसयू और ओपनएआई के बीच सहयोग चैटजीपीटी एंटरप्राइज की एडवांस क्षमता को हाई एजुकेशन में लाता है, जिससे यूनिवर्सिटी में लर्निंग, क्रिएटिविटी और छात्र परिणामों को कैसे बढ़ाते हैं, इसके लिए एक नई मिसाल कायम होती है। एएसयू के अध्यक्ष माइकल एम. क्रो ने कहा, ओपनएआई के साथ हमारा सहयोग हमारी फिलॉसफी और एआई लर्निंग टेक्नोलॉजी के विकास में सीधे भाग लेने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
तबादला नीति पर गरमाया सदन, दिलावर-जूली आमने-सामने
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा