सडक़ निर्माण कार्यों की स्वीकृतियां जारी
जयपुर । जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग ने उदयपुर जिले में 2 नवीन सडक़ निर्माण कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है। उक्त सडक़ निर्माण कार्यों से सम्बंधित क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और आमजन को राहत मिलेगी।
टीएडी आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया कि जारी स्वीकृति के तहत गिर्वा पंचायत समिति अंर्तगत ग्राम पंचायत बच्छार में सुराणा से केलेश्वर महादेव तक 1.25 किमी नवीन सडक़ निर्माण कार्य हेतु 59.90 लाख रुपयों की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। केलेश्वर महादेव उदयपुर के निकट एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जहाँ मानसून के समय स्थानीय शहरवासी एवं अन्य पर्यटक प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने पहुँचते है। इसी प्रकार पंचायत समिति कोटड़ा अंतर्गत एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल विद्यालय में आंतरिक सडक़ निर्माण कार्य हेतु 42.89 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी