ऐपल ने 600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
वाशिंगटन । आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल ने 600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कार और स्मार्टवॉच डिस्प्ले प्रोजेक्ट्स को बंद करने की घोषणा के बाद से ही कंपनी द्वारा कर्मचारियों की छंटनी किए जाने की आशंका जताई जा रही थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक कैलिफोर्निया एंप्लॉयमेंट डेवलपमेंट डिपार्टमेंट को जमा की गई फाइलिंग्स से ऐपल द्वारा कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने का पता चला है। फरवरी के आखिरी में एप्पल ने दोनों प्रोजेक्ट्स को बंद करना शुरू किया था। पिछले साल से टेक इंडस्ट्री में छंटनी का संकट छाया हुआ है। ट्विटर से लेकर गूगल, अमेजन, मेटा जैसी कंपनियों ने बड़े पैमाने पर लोगों को नौकरी से निकाला है। ऐपल का हेडक्वार्टर कैलिफोर्निया के कुपर्टिनो में है। स्थानीय नियमों के अनुसार कंपनियों को छंटनी या कर्मचारियों को काम से निकालने के बारे में जानकारी देनी होती है। ऐपल ने वर्कर एडजस्टमेंट एंड रिट्रेनिंग नोटिफिकेशन के अनुपालन में आठ अलग-अलग फाइलिंग में कर्मचारियों की छंटनी के बारे में बताया। कैलिफोर्नियो के कानून के तहत यह अनुपालन जरूरी होता है। रिपोर्ट के मुताबिक कम से कम 87 लोग नेक्स्ट जनरेशन स्क्रीन डेवलपमेंट के लिए एक सीक्रेट ऐपल फैसिलिटी से संबंधित पते पर काम कर रहे थे, जबकि अन्य कार प्रोजेक्ट से संबंधित इमारतों में थे। कैलिफोर्निया के सांताक्लारा में ऐपल के कार-संबंधित मुख्य कार्यालय से 371 कर्मचारियों को निकाल दिया गया। इसके अलावा कई दूसरे कार्यालयों में भी दर्जनों कर्मचारी छंटनी से प्रभावित हुए।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला