भारत की जीत के बाद अनुष्का ने विराट के लिए लिखी भावुक पोस्ट
टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व विजेता होने का खिताब अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत के बाद पूरा देश जश्न मना रहा है। आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों तक, सभी टीम इंडिया को जीत की बधाई दे रहे हैं। अभिषेक बच्चन, अनन्या पांडे, रवीना टंडन, अजय देवगन जैसे बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए टीम को बधाई दी। इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा का भी नाम शामिल है।
अभिनेत्री ने भारत के विजेता बनने के बाद इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाली दो पोस्ट साझा की हैं। पोस्ट में उनके पति विराट कोहली हाथ में ट्रॉफी और कंधे पर राष्ट्रीय ध्वज लिए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "और... मुझे इस इंसान से प्यार है। विराट आपको अपना घर कहने की मुझे बहुत खुशी है। मेरे लिए इस जश्न को मनाइए।। जाइए और स्पार्कलिंग वॉटर पीजिए।"
इस पोस्ट पर यूजर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, "मुझे भी इस इंसान से प्यार है।" दूसरे यूजर ने विराट को लीजेंड बताया। इसके अलावा और भी बहुत से लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।
वहीं, एक अन्य पोस्ट में अनुष्का ने टीम इंडिया की तस्वीरों के साथ एक भावुक नोट भी साझा किया है। उन्होंने लिखा, "जब हमारी बेटी ने सभी खिलाड़ियों को रोते हुए देखा तो उसकी सबसे बड़ी चिंता यह थी कि उन्हें गले लगाने वाला कोई क्यों नहीं है...मेरे प्यारी बेटी, उन्हें 150 करोड़ लोगों ने गले लगाया है। क्या शानदार जीत और क्या शानदार उपलब्धि!! चैंपियंस - बधाई!!"
इससे पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने और टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने के बाद, विराट कोहली ने बारबाडोस से अपने परिवार को भावुक होकर फोन किया। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में क्रिकेटर की आंखों में खुशी के आंसू देखे जा सकते हैं।
महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद