कृष्णा नदी में मिली रामलला जैसी भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ति
आर्कियोलॉजिस्ट ने बताया अतिदुर्लभ, शास्त्रों में भी है इसका जिक्र
रायचूर । कर्नाटक के रायचूर जिले के एक गांव में कृष्णा नदी से भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ति मिली है। इस मूर्ति में सभी दशावतार को उसकी ‘आभा’ चारों ओर उकेरे हुए हैं। इस मूर्ति के साथ एक प्राचीन शिवलिंग भी मिला है। आर्कियोलॉजिस्ट ने इस मूर्ति को अतिदुर्लभ बताया है। यह मूर्ति इस तथ्य को देखते हुए उल्लेखनीय है कि इस मूर्ति की विशेषताएं अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में हाल ही में प्रतिष्ठित ‘रामलला’ की मूर्ति से मिलती जुलती हैं। रायचूर यूनिवर्सिटी में प्राचीन इतिहास और पुरातत्व के लेक्चरर डॉ. पद्मजा देसाई ने विष्णु की इस मूर्ति के बारे में बताया कि कृष्णा नदी बेसिन में पाई गई इस विष्णु मूर्ति में कई विशेषताएं हैं। इस में भगवान विष्णु के चारों ओर की आभा मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिम्हा, वामन, राम, परशुराम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि जैसे ‘दशावतार’ को दिखाया गया है। मूर्ति की विशेषताओं के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस मूर्ति में विष्णु खड़ी अवस्था में हैं और उनकी चार भुजाएं हैं। उनके दो ऊपरी हाथों में ‘शंख’ और ‘चक्र’ हैं, वहीं दो निचले हाथ ‘कटि हस्त’ और ‘वरदा हस्त’ वरदान देने की स्थिति में हैं।
प्रसिद्ध पुरातत्वविद की मानें तो यह मूर्ति वेंकटेश्वर से मिलती जुलती है, जैसा कि शास्त्रों में उल्लेख गया है। हालांकि, इस मूर्ति में गरुड़ नहीं है, जो आमतौर पर विष्णु की मूर्तियों में पाया जाता है। इसके बजाय दो महिलाएं हैं। उन्होंने बताया, ‘चूंकि भगवान विष्णु को सजावट का शौक है, इसलिए मुस्कुराते हुए विष्णु की इस मूर्ति को मालाओं और आभूषणों से सजाया गया है। डॉ। देसाई ने कहा कि यह मूर्ति किसी मंदिर के गर्भगृह की शोभा रही होगी। ऐसा प्रतीत होता है कि मंदिर को नुकसान पहुंचाने के दौरान इसे नदी में फेंका गया होगा। उनका मानना है कि यह मूर्ति ईसा पश्चात 11वीं या 12वीं शताब्दी की है।
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त