बंद होगी तुरंत अग्निवीर योजना
जयपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हम देश में 50 प्रतिशत सरकारी नौकरी महिलाओं को देंगे और अग्निवीर योजना तुरंत बंद होगी। देश में 30 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं मगर भर्तियां नहीं हो रही है। वह राजस्थान के जालौर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं।
प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि मोदी आजकल बहकी-बहकी बातें करते हैं। पीएम झूठी वीरता दिखाते हैं। कभी मिसाइल छोड़ते हैं तो कभी हवा में उड़ते हैं और कभी पानी के नीचे जाकर पूजन करते हैं। कभी मांस-मछली की बातें करते हैं तो कभी उस जमाने के ई-मेल की बात करते हैं, जब ई-मेल था ही नहीं। पीएम को समझ में नहीं आ रहा कि उन्हें करना क्या है।
प्रियंका ने कहा कि केवल जनता को देने का प्रचार किया जा रहा है, लेकिन मिल कुछ भी नहीं रहा है। कांग्रेस सरकार ने लोगों को गरीबी से बाहर निकाला लेकिन भाजपा ने ऐसे लोगों को वापस गरीबी में धकेल दिया।
प्रियंका ने कहा कि जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। चुनावी चंदे के रूप में देश में सबसे बड़ा भ्रष्टाचार सामने आ चुका है। प्रियंका ने कहा कि पेपर लीक पूरे देश में हो रहे हैं। इसे रोकने के लिए कांग्रेस कानून लेकर आएगी। सभा को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी संबोधित किया।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला