12 साल बाद ईशा देओल और भरत तख्तानी ने लिया तलाक का फैसला
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी के 12 साल बाद अलग हो गई हैं। ईशा और भरत के तलाक को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही थी। इस बीच ईशा का एक स्टेटमेंट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया था कि दूसरी बेटी के जन्म के बाद वह भरत को नजरअंदाज करने लगी थीं।बी-टाउन के चहीते कपल्स की लिस्ट में शुमार ईशा देओल और भरत तख्तानी ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। पिछले कुछ समय से कयास लगाए जा रहे थे कि ईशा और उनके पति भरत का रिश्ता ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। एक हालिया रिपोर्ट में पुष्टि की गई कि ईशा और भरत ने आपसी सहमति से शादी खत्म करने का फैसला किया है।
अलग हुए ईशा और भरत
ईशा और भरत ने तलाक को लेकर स्टेटमेंट जारी कर अलग होने की अनाउंसमेंट की है। स्टेटमेंट में कहा गया है कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। दोनों के लिए उनके बच्चियों की भलाई सबसे जरूरी है और रहेगी।
पति को नजरअंदाज करने लगी थीं ईशा देओल
ईशा देओल ने अभी तक खुलासा नहीं किया है कि आखिर उनके और भरत तख्तानी की खुशहाल शादीशुदा जिंदगी में ऐसी क्या चीज रही है, जो उनके तलाक के रास्ते पर ले आई। हालांकि, अपनी किताब 'अम्मा मिया: स्टोरीज' में ईशा ने खुलासा किया था कि दूसरी बेटी मिराया के जन्म के बाद वह अपने पति भरत को नजरअंदाज करने लगी थीं। ईशा ने अपनी किताब में लिखा था-
दूसरे बेबी के बाद कुछ समय के लिए मैंने नोटिस किया कि भरत मुझसे चिड़चिड़े हो गए थे। उन्हें लगता था कि मैं उन्हें अटेंशन नहीं दे रही हूं। पति का ऐसा फील करना बहुत स्वाभाविक है, क्योंकि उस समय मैं राध्या के प्लेस्कूल और मिराया को फीड कराने में बिजी थी, साथ ही मैं अपनी किताब लिखने और अपनी प्रोडक्शन मीटिंग्स में भी काफी बिजी थी। इसलिए उन्हें महसूस होता था कि मैं नजरअंदाज कर रही हूं।
पति की चीजें भूल जाती थीं ईशा देओल
ईशा देओल ने आगे खुलासा किया था कि उनके पति भरत की जरूरतें कम थीं, लेकिन बच्चों की वजह से वह चीजें भूल जाया करती थीं। वह पति की जरूरतों का ध्यान नहीं रख पाती थीं।मैंने तुरंत अपनी गलती नोटिस की। मुझे वह समय याद आया, जब भरत ने मुझसे एक नया टूथब्रश मांगा था और यह बात मेरे दिमाग से निकल गई थी, या जब उनकी शर्ट प्रेस नहीं हुई थी या जब मैंने बिना चेक किए उन्हें काम पर जाते हुए लंच बॉक्स दे दिया था। उनकी जरूरतें बहुत कम हैं, लेकिन मैं अगर उनकी देखभाल नहीं कर सकी तो मतलब कुछ गड़बड़ है।ईशा ने आगे कहा था कि उन्हें जब अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने बिना देरी किए अपने पति पर दोबारा ध्यान देना शुरू कर दिया था। एक्ट्रेस ने कहा था, "मैंने तुरंत अपनी गलती सुधारी। मुझे महसूस हुआ कि मैं कुछ समय से उनके साथ डेट नाइट्स या मूवी के लिए बाहर नहीं गई हूं। इसलिए मैंने ट्रैक से बाहर निकलकर खुले बाल, बढ़िया ड्रेस पहनकर वीकेंड्स पर आउटिंग पर जाने का फैसला किया।"
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
तबादला नीति पर गरमाया सदन, दिलावर-जूली आमने-सामने
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला