अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई, अभियोग दर्ज
जयपुर। आबकारी आयुक्त श्री नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए एक से 15 मई 2026 तक चलाए जा रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश में विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए हजारों लीटर वॉश नष्ट कर नियमानुसार अभियोग दर्ज किए।
बांसवाड़ा जिले में आबकारी थाना क्षेत्र बांसवाड़ा एवं कुशलगढ़ क्षेत्र में दबिश की कार्रवाई करते हुए 2 हजार लीटर वॉश नष्ट करते हुए 42 बोतल अवैध हथकड़ शराब की जब्त की गई। मौके से 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
इसी प्रकार निम्बाहेड़ा में गश्त व दबिश की कार्रवाई में 100 लीटर वॉश एवं एक चालू चूल्हा भट्टी को नष्ट किया गया। मौके से 10 बोतल अवैध हथकड़ शराब बरामद कर अभियोग दर्ज किया। हनुमानगढ़ के हथकड़ प्रभावित क्षेत्र अमरपुरा थेड़ी से ढ़ालिया में मुखबिर की सूचना पर मोटरसाईकल पर परिवहन करते 55 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की।
ब्यावर में आबकारी निरोधक दल की कार्रवाई में 200 लीटर वॉश नष्ट कर 27 बोतल अवैध हथकड़ शराब बरामद की गई। एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार अभियोग दर्ज किया।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने