चोरी के प्रकरण में 10 साल से फरार आरोपी उदयपुर से गिरफ्तार
जयपुर । चित्तौड़गढ कोतवाली निम्बाहेड़ा थाने के चोरी के 10 साल पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने उदयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी उदयपुर से गुजरात भागने की फिराक में था। आरोपी पुलिस थाना प्रताप नगर जिला उदयपुर का हिस्ट्रीशीटर हो चोरी ,नकबजनी, लूट के 20 से अधिक मामले दर्ज हे। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियो, स्थाई वारण्टीयो, गिरफ्तारी वारण्टीयो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत एएसपी सरिता सिंह, डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव व एसएचओ निम्बाहेड़ा रामसुमेर मीणा के निर्देश पर थाने के एएसआई सूरज कुमार, कानि. देवेन्द्र, विरेन्द्र व सदर निम्बाहेड़ा के कांस्टेबल प्रभु लाल द्वारा कार्यवाही करते हुए सूचना के आधार पर टायर चोरी के मामले मे फरार स्थाई वारंटी उदयपुर जिले के कलड़वास निवासी गोपाल पुत्र कुका डांगी को अपने घर से सूरत गुजरात जाने के लिये बस स्टेण्ड पर बस का इंतज़ार करते हुए को गिरफ्तार किया, जिसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजने का आदेश किया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन