कौशांबी में भेड़िया नहीं जंगली सियार मारा गया
कौशाम्बी। बहराइच में आदमखोर भेड़िये के आतंक के बाद अब कौशाम्बी जिले के मंझनपुर तहसील के नेवारी और खोजवापुर गांव में एक सियार का आतंक है। बताया जा रहा है कि इस सियार ने एक मासूम समेत 3 लोगों पर जानलेवा हमला किया। जिससे गांव में दहशत है। सेल्फ डिफेंस में ग्रामीणों ने भेड़िया समझकर लाठी-डंडों से हमला कर एक सियार को मार दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस मामले पर मामले में डीएफओ यादव का कहना है कि ग्रामीणों ने सियार को मारा है। इसके हमलों से इलाके में दहशत है। ग्रामीणों ने कहा कि जंगली जानवर अब तक एक मासूम समेत तीन लोगों को घायल कर चुका है। ग्रामीणों का कहना कि शाम को एक महिला अपने 3 साल के बेटे प्रियांश को लेकर खेत से लौट रही थी। तभी एक जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया और उसके मासूम बच्चे को दबोच कर भागने लगा। चीखने चिल्लाने पर आसपास खेत में काम करने वाले लोग दौड़े और लाठी डंडे से वार कर जंगली जानवर को मार दिया। ग्रामीणों ने कहा कि रामदास नदी के किनारे वह बकरी चराने गया था। सियार उसकी बकरी को दबोचकर भागने लगा। बकरी बचाने के चक्कर में रामदास घायल हो गया। इसके अलावा मंझनपुर कोतवाली अगला के खोजवापुर गांव का शिवबाबू खेत से लौट रहा था तभी सियार ने उसे घायल कर दिया। यादव ने कहा कि सियार ने ग्रामीणों पर हमला किया है। वन विभाग की टीम मौके पर गई और जांच की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के 3 लोग घायल हुये हैं वह जंगली जानवर छोटा सियार है भेड़िया नहीं
महाशिवरात्रि पर भारत की जीत, बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई
जांजगीर-चांपा में युवक की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
रायगढ़ में हाथियों का हमला, धान खरीदी केंद्र में भारी नुकसान
UP चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका, समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुआ ये दिग्गज नेता
रायपुर में बढ़ी गर्मी, पारा 36°C तक पहुंचने की संभावना
शिरडी में साईं बाबा और महादेव की एक साथ पूजा, भक्तों के लिए 13 हज़ार किलो साबूदाने की खिचड़ी
रायगढ़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 21 दिन में 6 ट्रैक्टर जब्त
बाप तो बाप होता है, भारत की जीत पर बाबा बागेश्वर का पाकिस्तान पर जुबानी अटैक
बिलासपुर में स्कूल के सामने छात्र का अपहरण, तीन गिरफ्तार