कोटा बैराज पर आया भारी-भरकम मगरमच्छ
कोटा । कोटा बैराज पर शुक्रवार सुबह एक भारी-भरकम मगरमच्छ के आने से मॉर्निंग वॉक पर गए लोग दहशत में आ गए। यह मगरमच्छ करीब 150 किलो वजनी और बैराज के पास कबूतरों को दाना डालने वाली जगह पर बैठा हुआ था। लोगों ने बैराज स्टाफ और फॉरेस्ट विभाग को सूचित किया। सूचना पर पहुंची फॉरेस्ट टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू में किया।
फॉरेस्टकर्मी के अनुसार यह घटना सुबह की है। मगरमच्छ बैराज से गढ़ की ओर जाने वाली सड़क पर दौड़ रहा था। जिससे उसे पकड़ने में टीम को काफी मेहनत करनी पड़ी। करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद टीम ने मगरमच्छ का मुंह कपड़े से ढककर उसे रस्सियों से बांधा और सुरक्षित रूप से गाड़ी में डाला। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। फॉरेस्ट विभाग के अनुसार यह मगरमच्छ संभवत: बैराज की अप स्ट्रीम से आया था।
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत