खेत पर जा रहे किसान को कुचलकर उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी के हमले से खेत पर जा रहे एक बुजुर्ग ग्रामीण की मौत हो गई। घटना छाल थाना क्षेत्र की है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खर्रा निवासी किसान कृषक जनक राम साहू अपने खेत पर शनिवार की सुबह पांच बजे जा रहे थे। इसी दौरान हाथी से उनका सामना हो गया और फिर हाथी ने हमला कर दिया।हमले से बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। हाथी के हमले से बुजुर्ग किसान की मौत की जानकारी मिलते ही गांव में दहशत का महौल है। जिसके बाद वन विभाग और छाल थाने की पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा लगातार हाथियों के मूवमेंट पर ड्रोन कैमरे के जरिये निगरानी रखी जा रही है। हाथी प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को हाथी से सावधानी बरतने की लगातार अपील की जाती रही है। ताकि उनके क्षेत्र में हाथी के हमले से किसी प्रकार की जनहानि की घटना घटित न हो। इसके बावजूद इस तरह की घटना सामने आते रहती है।
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
विकास के नाम पर जनता की सुरक्षा से समझौता नहीं – वर्षा गायकवाड़
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा