भीषण सडक़ हादसे में 8 की मौत
जयपुर। जयपुर के दूदू में टायर फटने से बेकाबू हुई रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी। इस भीषण सडक़ हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। 6 लोग घायल हो गए। हादसा जयपुर-अजमेर हाईवे पर मौखमपुरा में गुरुवार को हुआ। एसपी आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि रोडवेज बस जयपुर से अजमेर जा रही थी। ईको कार अजमेर से जयपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान अचानक बस का टायर फट गया। इससे बस बेकाबू हो गई। बस डिवाइडर कूदकर दूसरी तरफ से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में ईको कार बुरी तरह पिचक गई। उसके अंदर बैठे सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार सभी लोग भीलवाड़ा के रहने वाले थे।
राशिफल 16 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सफलता की इबारत: वाटरशेड योजना ने बदली किसान छबी लाल की तकदीर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
सम्राट विक्रमादित्य अंतर्राष्ट्रीय सम्मान के लिए 20 मई तक नामांकन आमंत्रित
कोसमी में सफल बोर खनन से दूर हुआ जल संकट, ग्रामीणों के चेहरे खिले!
सुशासन तिहार बना भरोसे और राहत का माध्यम
उज्जैन की जनता सिंहस्थ संबंधी कार्यों में सहयोग कर पेश कर रही हैं नई मिसाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आदि उत्सव जनजातीय गौरव, संस्कृति और उद्यमिता का है अदभुत संगम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शीघ्र ही होगा जीवनदायिनी तांदुला नदी का कायाकल्प
पायलट एवं फॉलो गाड़ियों का उपयोग बंद कर दिया सादगी