लॉरेंस बिश्नोई व रोहित गोदारा गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार
फलौदी । पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इन दोनों गैंग से जुड़े सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फलौदी पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर 13 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान सभी आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। फलौदी के पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने अपराधियों के खिलाफ हुई इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इनकी गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी जिसमें पुलिस को सफलता मिली है।
पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। वहीं इस मामले को लेकर फलौदी के पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार सुबह लोहावट, भोजासर और मटोरा समेत कई इलाकों के 13 ठिकानों पर छापेमारी की। प्रसाद ने बताया कि खुफिया जानकारी की पुष्टि के बाद हम शुक्रवार सुबह 13 ठिकानों पर छापे मारकर बिश्नोई और गोदारा गिरोह से जुड़े 7 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफल रहे। एसपी हनुमान प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से दो वाहन भी जब्त किए हैं। इन दोनों वाहनों में से किसी पर भी नंबर प्लेट नहीं थी। प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों में लोहावट का कुख्यात बदमाश मनीष बिश्नोई भी शामिल है। मनीष के खिलाफ 27 मामले दर्ज हैं।
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
FSL रिपोर्ट में जहर नहीं मिला, मेडिकल बोर्ड करेगा अंतिम घोषणा