अवैध खनन में लिप्त 6 ट्रैक्टर ट्रॉलियां जब्त
जयपुर । जयपुर जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त जांच अभियान जारी है। जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि आमजन जिला कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0141-2204475 एवं 0141-2204476 पर अवैध खनन की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी के सदस्य सचिव श्रीकृष्ण शर्मा ने बताया कि अभियान के दूसरे दिन खनन, राजस्व, पुलिस, वन, परिवहन एवं जयपुर विकास प्राधिकरण ने प्रभावी कार्यवाही को अंजाम देते हुए अवैध खनन एवं परिवहन में लिप्त 6 ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त की है। संयुक्त जांच दल ने कार्यवाही को अंजाम देते हुए जमवारामगढ़ तहसील के नूरपुर गांव में अवैध खनन में लिप्त 5 ट्रेक्टर ट्रॉलियां जब्त की है। रायसर थाना पुलिस ने अवैध खनन कर्ताओं के खिलाफ परिवाद दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।उन्होंने बताया कि आमेर तहसील में अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर मनोहरपुर थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया है। वहीं, संयुक्त जांच दल की टीमों ने चक मनोहरपुर सहित जिले के अन्य अवैध खनन के स्थानों पर छापेमारी की।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड