निर्माण कार्य में लापरवाही का खामियाजा, छज्जा गिरने से बच्ची की दर्दनाक मौत
उदयपुर : राजस्थान के उदयपुर जिले की कोटड़ा तहसील के पाठूनबाड़ी गांव में पीएमश्री स्कूल के निर्माणाधीन भवन का छज्जा गिर गया। 15 अगस्त पर हुए इस हादसे में एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बच्ची घायल हो गई।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। गुस्साए ग्रामीणों ने हादसे को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
शिक्षा विभाग के एडीपीसी (अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक) ननिहाल सिंह ने मीडियो को बताया कि सुबह के समय दोनों बच्चियां भवन के पास बकरियां चरा रही थीं। इसी दौरान छज्जा गिर गया। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल हो गई। उन्होंने बताया कि स्कूल अभी निर्माणाधीन है, वह अभी संचालिक नहीं हो रहा है। पास के ही एक अन्य भवन में कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। उसी भवन में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम भी चल रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए।
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
सबूत कमजोर या जांच में खामी? केस पर उठे सवाल
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन