राजस्थान में 56 फीसदी ज्यादा बारिश
जयपुर । राजस्थान में आज भी तेज बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में सुबह तेज बरसात हुई। अजमेर में भारी बारिश की चेतावनी के कारण स्कूलों में छुट्टी है। मौसम विभाग ने 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बीसलपुर में कैचमेंट एरिया में बरसात के कारण डैम के 4 गेट खोले गए हैं। कल अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, दौसा और शेखावाटी के जिलों समेत कई जगह तेज बारिश हुई। राजस्थान में इस मानसून सीजन में बारिश सामान्य से 56 फीसदी ज्यादा हुई है। प्रदेश में एक जून से 6 सितंबर तक औसत बरसात 395मिमी होती है जबकि इस बार 615मिमी बरसात हो चुकी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 9-10 सितंबर से राजस्थान में बारिश की गतिविधियां कम होंगी। कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। अधिकांश जगहों पर मौसम साफ रहेगा। राजधानी के कई इलाकों में सुबह से शुरू हुआ तेज बरसात का दौर जारी है। इस कारण शहर के कई स्थानों में मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है। कई क्षेत्रों में ट्रैफिक भी प्रभावित है। वहीं महारानी फार्म इलाके में द्रव्यवती नदी का पानी सड़क पर बह रहा है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही