राजस्थान विधान सभा के 47 कर्मी पदोन्नत
जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देश पर विधानसभा के 47 अधिकारी और कर्मचारियों के पदोन्नति आदेश जारी किये गए हैं। विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पदोन्नत हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। देवनानी ने कहा है कि मेहनत और निष्ठा से कार्य करें और राजस्थान विधानसभा को देश की सर्वश्रेष्ठ विधानसभा बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
विधान सभा सचिवालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार वरिष्ठ उप सचिव पर श्रीकृष्ण, उप सचिव पर देवेन्द्र प्रसाद चोटिया, श्रीमती इन्द्रा शर्मा, प्रवीण कुमार मिश्रा और सुशील कुमार शर्मा को पदोन्नत किया गया है। इसी प्रकार धर्मेन्द्र, फारुक खान, दिनेश कुमार शर्मा, दिनेश कुमार राव, बलबीर सिंह शेखावत, दिनेश कुमार जैन और रसिक बिहारी मीणा को सहायक सचिव बनाया गया है। पुरुषोत्तम शर्मा, सुश्री आभा रस्तोगी और अरविंद माथुर को निजी सचिव, मनोज कुमार चतुर्वेदी, लोकेश कुमार कानखेडिया, दिनेश कुमार गुप्ता और सौमित्र शर्मा को अतिरिक्त निजी सचिव पर पदोन्नत किया गया है। कैलाश कुमार शर्मा को मुख्य अन्वेषण एवं संदर्भ अधिकारी, त्रिभुवन नारायण मीणा अन्वेषण एवं संदर्भ अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। श्रीमती अनिता कूलवाल, रघुवीर भूषण दाधीच, श्री जुगल किशोर जोशी, चतुर्भज जागा, नवीन दाधीच, श्रीमती माया तंवर, महेश कुमार शर्मा, सत्य नारायण सैनी, रविन्द्र नैनावत, हेमराज खटीक, श्री अजय मीणा, मनोज कुमार कटारिया को अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गई है। नितेश कुमार महावर, श्री सुरेश चन्द्र मेघवाल, श्री सोहन लाल मीणा, संजय कुमार, दीपक शर्मा, श्री सौरभ जैन, संदीप झा, राहुल तिवाडी, अमित शर्मा, लोकश कुमार चौधरी, राम अवतार बांगडा, लोकेन्द्र कुमार, कु. आकांक्षा देव और श्री लोकेश कुमार नोगिया को सहायक अनुभाग अधिकारी पद पर पदोन्नत किया गया है।
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े