सार्वजनिक स्थान पर जुआ-सट्टा खेलते 27 जुआरी गिरफ्तार
जयपुर । झालावाड़ जिले के जावर थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव में पंचायत भवन के समीप सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 27 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 2 लाख 240 रुपए नगदी और एक बोलेरो जीप को भी जब्त की है. पुलिस की जिला स्पेशल टीम ने कामखेड़ा तथा जावर थाना पुलिस के साथ मिलकर इस संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।
मामले की जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक रिचा तोमर ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान जुआरियों और सटोरियों द्वारा सार्वजनिक स्थानों अथवा भवनों में छुपकर जुआ सट्टा खेलने की सूचना मिलती है इसी तरह का इनपुट झालावाड़ पुलिस की जिला स्पेशल टीम को मिला था, जिस पर जिला स्पेशल टीम प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने कामखेड़ा थाना पुलिस का सहयोग लिया और जावर थाना पुलिस को सूचना देकर संयुक्त टीम गठित कर जावर क्षेत्र के चंदीपुर गांव में पंचायत भवन के समीप छापेमारी की। मौके से सार्वजनिक स्थान पर ताश पत्तों पर जुएं का दांव लगाते हुए 27 लोग मिले, जिन्हें पुलिस टीम ने 13 आरपीजीओएक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया. मौके से 2 लाख 240 रूपए नकद जुआ राशि, ताश पत्ते तथा एक बोलेरो जीप भी जब्त की गई है. पुलिस की छापेमारी कार्रवाई से जिले के जुआ सट्टा संचालकों में हड़कंप मच गया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन