बारिश में हुआ सड़क पर 15 फीट का गड्ढा
जयपुर । राजस्थान में फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। राजधानी जयपुर में रुक-रुक कर बारिश जारी है। 30 मिनट तक हुई तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभर गया। सड़कों पर पानी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। महेश नगर में रोड पर 15 फीट चौड़ा और 6 फीट गहरा गड्ढा हो गया है।
करौली, अलवर, सवाई माधोपुर सहित कई जिलों में रविवार सुबह से बारिश हो रही है। करौली में तेज बरसात का कारण एक मकान ढह गया। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई जबकि परिवार के तीन लोग मलबे में फंस गए। करौली के जंगल में तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई। करौली में भारी बारिश के चलते इलाके में बाढ़ जैसे हालात हैं। कलेक्टर ने स्कूलों में 12 अगस्त की छुट्टी घोषित कर दी है। साथ ही जर्जर भवन की मरम्मत की सूचना कलेक्टर ऑफिस को देने के आदेश दिए हैं। क्षतिग्रस्त भवन वाले स्कूलों में आगे भी छुट्टी घोषित हो सकती है।
23 फरवरी से लगेगा होलाष्टक, 9 दिन तक बंद रहेंगे शादी-विवाह
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार