12 लोगों को बनाया निशाना, चार घायल
जयपुर। झालावाड़ खानपुर स्थित बैसार गांव में दाह संस्कार करने पहुंचे वैष्णव समुदाय के लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया इस दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई बाद में मधुमक्खियों से पीछा छुड़ाकर जैसे-तैसे लोगों ने अपनी जान बचाई हालांकि मधुमक्खियों के इस अटैक में कुल 12 लोग बाइटिंग का शिकार हो गए जिनमें से चार घायलों को इलाज के लिए खानपुर के प्राथमिक चिकित्सालय ले जाया गया, जहां पर दो लोगों को ओपीडी में दिखाने के बाद छुट्टी दे दी गई है जबकि दो लोगों को चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए खानपुर प्राथमिक चिकित्सालय के प्रभारी धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि बैसार गांव में अंतिम संस्कार के दौरान हनी बी की बाइटिंग में चार लोग प्राथमिक चिकित्सालय में इलाज करवाने पहुंचे थे. जिनमें से दो लोगों को भर्ती किया गया है. जिनमें रामनारायण कलाल व एक 12 वर्षीय बालक है. इधर वैष्णव समाज के अध्यक्ष रामबाबू वैष्णव ने बताया कि गांव में युवक की मौत के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम में ले जाया गया था. जहां नजदीक ही पीपल के पेड़ पर मधुमक्खियां का छत्ता लगा हुआ था युवक के दाह संस्कार करने के दौरान धुआं होने से मधुमक्खियों ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया. जिसके चलते एक दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों को खानपुर कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया।
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत